About Insured Vision

About Insured Vision Insurance Pvt. Ltd.

Your Life, Health, Vehicle – All Insured with Us

At Insured Vision Insurance Pvt. Ltd., we are committed to providing seamless solutions for all your insurance and vehicle-related needs. From life, health, and motor insurance to services like PUC certificates, road tax, and driving license assistance, we make protection and compliance effortless.

With a customer-first approach, we partner with trusted insurance providers like LIC and ICICI Lombard. Our goal is to deliver transparency, trust, and convenience—ensuring your journey is covered at every step.

Get life, health, and motor insurance along with essential services like PUCC, road tax, e-challan, and driving license assistance—all under one roof.

  We collaborate with top providers like LIC and ICICI Lombard to offer reliable, customized insurance plans suited to your needs.

Drive Legal, Drive Safe – Leave the Paperwork to Us

  Policies Issued
0 +
Happy Clients Served
0 +
Years of Experience
0 +
Partners Company
0 k+

INSURED VISION INSURANCE

बीमा क्या है, यह कितने तरह का होता है?

मोटर बीमा Motor Insurance क्यों आवश्यक है?

भारत में सड़क पर चलने वाले किसी वाहन का बीमा कराना कानून के हिसाब से बहुत जरूरी है. अगर आप अपने वाहन का बीमा कराये बिना उसे रोड पर चलाते हैं तो आपको ट्रैफिक पुलिस जुर्माना कर सकती है. मोटर या वाहन बीमा पॉलिसी के हिसाब से वाहन को हुए किसी भी नुकसान के लिए बीमा कंपनी मुआवजा देती है. अगर आपका वाहन चोरी हो गया या उससे कोई दुर्घटना हो गयी है तो वाहन बीमा पॉलिसी आपकी काफी मदद कर सकती है. वाहन बीमा पॉलिसी का सबसे अधिक फायदा आपको तब होता है जब आपके वाहन से किसी व्यक्ति को चोट लग गई या किसी व्यक्ति की मौत हो गई हो. इसे थर्ड पार्टी इंश्योरेंस (Third Party Insurance) के तहत कवर किया जाता है. अगर आपके पास भी कोई दोपहिया/तिपहिया वाहन या कार है तो उसका बीमा जरूर कराना चाहिए.

जीवन बीमा Life Insurance क्यों आवश्यक है?

जीवन बीमा ( Life Insurance) का मतलब यह है कि बीमा पॉलिसी खरीदने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को बीमा कंपनी की तरफ से मुआवजा मिलता है. अगर परिवार के मुखिया की असमय मृत्यु हो जाती है तो घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है. परिवार के मुख्य व्यक्ति की पत्नी/बच्चे/माता-पिता आदि को आर्थिक संकट से बचाने के लिए जीवन बीमा पॉलिसी लेना जरूरी है. वित्तीय योजना में सबसे पहले किसी व्यक्ति को जीवन बीमा ( Life Insurance)पॉलिसी खरीदने का सुझाव दिया जाता है.

स्वास्थ्य बीमा Health Insurance क्यों आवश्यक है?

आजकल इलाज का खर्च बहुत तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य बीमा लेने पर बीमारी होने पर बीमा कंपनी इलाज का खर्च कवर करती है. स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के तहत इंश्योरेंस कंपनी किसी भी तरह की बीमारी होने पर इलाज पर खर्च होने वाली रकम देती है. किसी बीमारी पर होने वाले खर्च की सीमा आपकी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी पर निर्भर करती है.

घर का बीमा Home Insurance क्यों आवश्यक है?

अगर आप अपने घर का बीमा किसी साधारण बीमा कंपनी से कराते हैं तो इसमें आपके घर की सुरक्षा होती है. बीमा पॉलिसी खरीदने के बाद अगर आपके मकान को किसी भी तरह का नुकसान होता है तो उसका हर्जाना बीमा कंपनी देती है. आपके घर को किसी भी तरह के नुकसान से कवरेज इस बीमा पॉलिसी में शामिल है. घर को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान में आग, भूकंप, आकाशीय बिजली, बाढ़ आदि की वजह से होने वाला नुकसान शामिल है. कृत्रिम आपदा में घर में चोरी होना, आग, लड़ाई-दंगे आदि की वजह से घर को हुआ नुकसान शामिल है.

यात्रा बीमा Travel Insurance क्यों आवश्यक है?

यात्रा बीमा किसी यात्रा के दौरान होने वाले नुकसान से बचाती है. अगर कोई व्यक्ति किसी काम से या घूमने के लिए विदेश जाता हैं और उसे चोट लग जाती है या सामान गुम हो जाता है तो बीमा कंपनी उसे मुआवजा देती है. यात्रा बीमा पॉलिसी आपकी यात्रा शुरू होने से लेकर यात्रा खत्म होने तक ही वैध होता है. यात्रा बीमा पॉलिसी के लिए अलग-अलग बीमा कंपनियों की शर्त अलग-अलग हो सकती है.

फसल बीमा Crop Insurance क्यों आवश्यक है?

मौजूदा नियमों के हिसाब से कृषि लोन लेने वाले हर किसान को फसल बीमा खरीदना जरूरी है. फसल बीमा पॉलिसी के तहत फसल को किसी भी तरह का नुकसान होने पर बीमा कंपनी किसान को उसका मुआवजा देती है. फसल बीमा पॉलिसी के तहत आग लगने, बाढ़ की वजह से या किसी बीमारी की वजह से फसल खराब होने पर बीमा कंपनी की तरफ से मुआवजा दिया जाता है. फसल बीमा पॉलिसी की शर्त बहुत कड़ी होने और लागत के हिसाब से मुआवजा नहीं मिलने की वजह से अभी किसानों में फसल बीमा के प्रति बहुत उत्साह नहीं है. वास्तव में फसल खराब होने पर मुआवजा देने के लिए बीमा कंपनियां उस खेत के आसपास मौजूद सभी खेत का सर्वे करती हैं और मुआवजा तभी दिया जाता है जब अधिकतर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा हो.

बीमा (INSURANCE) को अधिक जानने के लिए सम्पर्क करें।

Better yet, see us in person!

We love our customers, so feel free to visit during normal business hours.

बीमा की अवधारणा बेहद ही सरल हैं.

Pithoragarh, Uttarakhand, India

+918447142333 +915967222333